Office Bearers
Sh. Vikas Goel
प्रिय विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण-शुभाशीष !
मुझे यह जानकर
हार्दिक प्रसन्नता है कि
विद्यालय की वार्षिक
विवरणिका प्रकाशित होने जा
रही है। वैश्य
वरिष्ठ माध्यमिक विद्लाय केवल
शिक्षा का केंद्र
ही नहीं, बल्कि
विद्यार्थियों के सर्वांगीण
विकास, नैतिक मूल्यों, अनुशासन
एवं राष्ट्रभक्ति की
भावना को विकसित
करने का सशक्त
माध्यम है।
विद्यालय का उद्देश्य
विद्यार्थियों को ज्ञान
के साथ-साथ
संस्कार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा
सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना
से सशक्त बनाना
है। बदलते समय
के साथ आधुनिक
शिक्षा प्रणाली, तकनीकी संसाधनों
एवं अनुभवी शिक्षकों
के मार्गदर्शन द्वारा
हम विद्यार्थियों के
उज्ज्वल भविष्य के लिए
निरंतर प्रयासरत है।
हमें पूर्ण विश्वास है
कि विद्यार्थी अपने
परश्रिम, प्रतिभा और चरित्र
बल से, परिवार,
समाज और राष्ट्र
का गौरव बढ़ाएँगे।
मैं सभी विद्यार्थियों
को उनके उज्ज्वल
भविष्य के लिए
हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
Sh. Anil kumar Bindal
मैं
विद्यार्थियों एवं अभिभावकों
से अपेक्षा करता
हूँ कि विद्यालय
शिक्षा, योग्यता, खेल, अनुशासन,
व्यक्तित्व विकास तथा चरित्र
निर्माण के प्रत्येक
क्षेत्र में उत्कृष्टता
प्राप्त करने हेतु
निरंतर प्रयास करता रहेगा।
मुझे
पूर्ण विश्वास है
कि विद्यालय अपनी
प्रगति की इस
यात्रा को निरंतर
आगे बढ़ाता रहेगा
तथा संस्था के
संस्थापकों के मूल
सिद्धांतो को सदैव
स्मरण रखेगा।
Sh. Radhey Shyam Garg
Vaish
Sr. Sec. School emerging as an educational hub in haryana is the name of the
school working as a modern gurukul from the ancient time. I welcome the forth
coming students and want to make them sure that the gracious facilitate
building with well equipped labs, play ground and the guidance of the efficient
and experienced teachers will help the students in their all around
development.
Sh. Anil Bansal
विद्यालय
के सर्वांगीण विकास
एवं विद्यार्थियों के
उज्ज्वल भविष्य के लिए
हम निरंतर प्रयासरत
है।
मुझे
आशा है कि
सभी विद्यार्थी बदलती
शिक्षा पद्धति को समझते
हुए निरंतर प्रगति
के पथ पर
अग्रसर रहकर हमेशा
नए कीर्तिमान स्थापित
करते रहेंगे।
Sh. Pawan kumar Mittal
विद्यालय
शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व
को निखारने का कार्य कर रहा है।
मुझे पूर्ण
विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हमारा संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाईयों
को प्राप्त करेगा।