Message

message

Sh. Vikas Goel

President

प्रिय विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण-शुभाशीष  !

मुझे यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता है कि विद्यालय की वार्षिक विवरणिका प्रकाशित होने जा रही है। वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्लाय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से सशक्त बनाना है। बदलते समय के साथ आधुनिक शिक्षा प्रणाली, तकनीकी संसाधनों एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन द्वारा हम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि विद्यार्थी अपने परश्रिम, प्रतिभा और चरित्र बल से, परिवार, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँगे।

मैं सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।